बड़कागांव हाईवा के चकमा से मोटर साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त इलाज के अभाव में घायल की हुई मौत विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम

बड़कागांव (हजारीबाग)। मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। शव के साथ परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा बड़कागांव-हजारीबाग पथ टीपी 5 के पास जाम कर दिया गया। जिससे आवागमन बाधित हो गई है।

घटना रविवार सुबह 9:30 बजे जुगरा लोहा पुल के पास की बताई जा रही है। बताया जाता है कि बड़कागांव प्रखंड के उपरैलीडाडी गांव निवासी बिग़न महतो पिता केला महतो एनटीपीसी एमयू कंपनी के शिव शक्ति पावर लिमिटेड में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान हाईवा के चकमा के कारण दोनों का आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बिगन महतो एवं अनिल कुमार पिता मोहन महतो उपरैली डाडी निवासी बुरी तरह से घायल हो गए थे।

दोनों घायलों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करने के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान बिगन महतो की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर इलाज नहीं किए जाने के कारण उसकी मृत्यु हुई है। यदि बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही समय पर इलाज हो जाती तो शायद बिगन की मौत नहीं होती। सड़क जाम के बाद एनटीपीसी के पदाधिकारी धर्मेंद्र पांडेय एवं ग्रामीणों के बीच समझौता हो रही है। समाचार लिखे जाने तक जाम स्थल पर बड़कागांव पुलिस पहुंच चुकी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *