प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर। प्रतापपुर पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी करने वाले 9 लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों में पंकज यादव, रितेश यादव, बिजेंद्र यादव, गणेश कुमार, राजेश कुमार, अखिलेश कुमार यादव, सुरेश गंझू, अमित महली और कुंदन महतो शामिल हैं।

थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि ये सभी तस्कर तीन अवैध कोयला लदे हाईवा और एक ब्लैक स्कॉर्पियो के साथ घोरीघाट से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मौके से तीन अवैध कोयला लदे हाईवा और एक ब्लैक स्कॉर्पियो को जब्त किया है, जिनकी संख्या जेएच19ई 4479, जेएच02बीक्यू 6864 और जेएच02बीपी 6298 है। साथ ही, कोयला तस्करों की गतिविधियों पर नजर रख रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जेएच01जीए 6864 भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी ने कहा सभी गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!