बामी डबल मर्डर केस में प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर। प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बामी डबल मर्डर केस के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त नाम पिंटू भारती उर्फ कैलू भुंइया है।

थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि बीते साल दिसंबर में हुए डबल मर्डर केस में पिंटू शामिल था। उन्होंने बताया कि पिंटू कांड संख्या 141/24 में फरार चल रहा था। जिसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। और जल्द ही अन्य फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!