सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हत्या की आंशका, परिजनों के शोक

सूरज कुमार /महुआडांड़

महुआडांड़ प्रखंड के चंपा पंचायत के धोइय टोली निवासी कल्मेंट लकड़ा का संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक के शरीर में चोट का निशान है। घटना के उपरांत कल्मेंट लकड़ा को वहीं उनको महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों में शोक का लहर है।

मृतक कल्मेंट लकड़ा मध्य विद्यालय में शिक्षक थे 2011 में शिक्षक से सेवानिवृत्त हुए थे। शनिवार को घर के बगल में मकई के खेत में कार्य करने गय थे। उनकी पत्नी अफ्रे मसिया टोप्पो घर में थे। अचानक 7.00 बजे तेज आवाज आई पत्नी ने घर से बाहर निकल कर देखा तो पति कलमेंट टोप्पो घर के पास गिरे हुए थे। और उनके सिर में गंभीर चोट थी। देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने घाव धार दार हथियार से लगा प्रतीत होता है।

घटना की सुचना पर पुअनि ज़फर आलम दल बल के साथ घटना स्थल में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दिए है। वहीं पुअनि ज़फर आलम ने कहा कि देखने में हत्या प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है । वही मुखिया सुषमा टोप्पो ने भी हत्या की आशंका जताई है। साथ ही घटना पर दुख जताते हुवे हर संभव मदद करने का भरोसा जताया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *