मां का श्राद्ध भी ना कर सका बेटा, सदमे में मां के एकादशा के दिन बेटे ने तोड़ा दम

6 परिवार में एकमात्र कमाने वाला था संजय, मौत के बाद घर में भुखमरी का स्थिति

मां की मौत का सदमा नही सह पाया बेटा, तोड़ा दम तोड़ा

सोनु पांडेय

टाटीझरिया। हजारीबाग जिला के टाटीझरिया में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां की मौत के सदमे में बेटा ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दोहरे मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना झरपो गांव का है। झरपो निवासी संगीता देवी के घर दिल को दहला देने वाली घटना घटी है। 12 दिन पूर्व संजय भुइयां उर्फ गोलू की मां खेमनी का देहांत हो गया था। मां की मौत के बाद बेटे संजय भुइयां का मौत एकदशा श्राद्ध कर्म के दौरान हो गई। घर में यह छह परिवार में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था भगवान ने इस परिवार पर ऐसा कहर बरसाया की पूरा परिवार बिखर गया

खेमनी के तीन पुत्र थे दो बेटो की मौत पहले ही हो चुकी है। बचे एक बेटे से पुरा घर परिवार चलता था। इनका परिवार गरीबी की मार झेल रहा था। संजय के मौत पर अब कमाने वाला कोई नही है। घर परिवार कैसे चलेगा, बच्चियों का विवाह कैसे होगा इसकी चिंता सभी को सता रही है। मृतक संजय का दाह संस्कार संजय 10 वर्ष का लडका सन्नी कुमार ने किया। अपने पीछे पत्नी संगीता देवी, तीन लड़की सुजाता कुमारी (16 वर्ष), साजन कुमारी (13 वर्ष) संध्या कुमारी (7 वर्ष) और एक 10 वर्ष का लडका सन्नी कुमार को अपने पीछे छोड़कर चला गया। घर के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह खबर सुनने के बाद झरपो मुखिया सह बीस सूत्री अध्यक्ष शिबू प्रसाद सोनी, उपप्रमुख रवि वर्णवाल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष महेश राम, उपमुखिया राजेंद्र कुमार उर्फ राजा तैयब मियां ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद की और कहा कि यह दिल दहला देने वाली घटना है। जहां तक होगा हर संभव हम मदद करेंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *