राष्ट्रीय स्तर पर नेतरहाट विद्यालय का रहेगा मैट्रिक व इंटर का रिजल्ट: प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान

आवसीय विद्यालय नेतरहाट में सामग्री खरीददारी में एक करोड़ सैंतीस लाख रूपए की बचत



जरेडा के द्वारा सोलर लाइट से पुरा स्कूल कैंपस होगा रौशन


महुआडांड। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य के रूप में डॉ प्रसाद पासवान ने प्रभार लिया। पदभार लेने के उपरांत प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान ने विद्यालय में पूरी निष्ठा वा ईमानदारी पूर्व कार्यभार को संभाला। कार्य के दौरान इन्होने पठन-पाठन के सामग्री पोशाक खाद्य सामग्री समेत बच्चों के उपयोग की चीजों में वित्तीय वर्ष में लगभग 1 करोड़ 37 लाख रुपए की सरकार को बचत दिए। पूर्व में इन सभी सामग्रियों का पूर्ति के लिए टेंडर कर संवेदकों के द्वारा इन सारे सामग्रियों की आपूर्ति की जाती थी। परंतु इस बार इन्होंने खुद सामग्री का खरीददारी किए। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बताया कि इसे लेकर मेरे द्वारा स्कूली शिक्षा सचिव व निदेशक मैंने मुलाकात कर नेतरहाट आवासीय विद्यालय के मैट्रिक एवं इंटर के रिजल्ट को राष्ट्रीय स्तर पर लाने के के लिए प्रयासरत रहने की बात कही है। और मेरी कोशिश रहेगी कि इस विद्यालय का रिजल्ट राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा हो। और शैक्षणिक क्षेत्र में विभिन्न तरह के क्रियाकलाप कराने की भी योजना है।
वहीं दूसरी ओर जरेडा के द्वारा पूरे स्कूल कैंपस में सरकारी योजना के तहत सोलर एनर्जी आपूर्ति करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जो कि कार्य निशुल्क रूप से किया जा रहा है। जब जरेडा के द्वारा पूर्ण रूप से स्कूल कैंपस में सोलर एनर्जी लाइट लगा दिया जाएगा तो स्कूल में लाइट की कमी दूर होगी और बच्चों पठन पाठन सुचारू रूप से होगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *