टाटीझरिया। टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के सेवानिवृत्त पारा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सूरज नारायण यादव के नेतृत्व में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उनके साथ सेवानिवृत्त पारा शिक्षक तपेश्वर प्रसाद बर्मन, गंगो महतो और जगलाल प्रसाद भी शामिल थे। पारा शिक्षक संघ ने विधायक के समक्ष अपनी बातो को मजबूती से रखते हुए कहा कि वे और सरकारी शिक्षक दोनों एक ही काम करते हैं उनकी सेवानिवृत्त होने पर खाली हाथ घर लौटना पडता है। जबकि सरकारी शिक्षक को कई सारी सुविधाओं के साथ-साथ पेंशन भी चालू हो जाती है। जो उनके मन को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि उनका पेंशन भी लागू किया जाए। विधायक ने आश्वस्त किया कि अगले विधानसभा सत्र में इसका आवाज उठाएंगे।
इस संबंध में पूर्व में पारा शिक्षक संघ ने दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव रवि कुमार, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी को भी ज्ञापन देकर पेंशन लागू करने की मांग कर चुके हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








