डीडीसी ने केरेडारी के विकास कार्यों का लिए जायजा, +2 हाई स्कूल में मिला घोर अनियमितता भुगतान बंद कर 10 प्रतिशत राशि काटने का दिया निर्देश

केरेडारी( हजारीबाग)। हजारीबाग डीसीसी प्रेरणा दीक्षित शनिवार को केरेडारी का दौरा किए। इस दौरान डीडीसी ने केरेडारी में मनरेगा योजना वा डीएमएफडी मद से हो रहे विकास कार्यों का जांच किए। +2 हाई स्कूल केरेडारी में डीएमएफटी मद से करोड़ो रुपए के लागत से हो रहे विकास कार्य में डीडीसी ने काफी अनियमितता पाया। यहां बने साइकिल स्टैंड के फर्श में दरार पाया, साइकिल सटैंड में लगा खंभा हिल रहा था, शीट से पानी टपक रहा था, शौचालय का कार्य फिनिशिंग नही था, भवन में लगाया गया पुट्टी वा पेंट में कोई गुणवत्ता नही मिला, भवन में लगाया गया तार वायरिंग कमजोर मिला, बिना लेबल किए पेबर ब्लॉक लगा मिला, संवेदक के द्वारा फुट बॉल, वा अन्य प्ले ग्राउंड का कार्य में भी संतोष जनक कार्य नही मिला। इसके अलावे कार्य में कोताही बरतने पर संवेदक पारस नाथ महतो वा सहायक अभियंता आनंद कुमार को डीडीसी ने फटकार लगाया। और निर्माण कार्य का पेमेंट का भुगतान बंद करने वा योजना के कुल राशि से 10 प्रतिशत रुपया काटने की बात कही। वही स्कूल में कराया गया घटिया कार्य को जल्द ही दुरुस्त कराने का निर्देश संवेदक को दिए। इसके आलावा मिडिल स्कूल प्ले ग्राउंड निर्माण में अड़चन डाल रहे भूमि दाता वा अन्य लोगो पर कानूनी कार्रवाई करते हुवे जल्द ही कार्य शुरू कराने का निर्देश सीओ राकेश तिवारी को दिए। सीओ ने जल्द ही काम शुरू करने का बात कहे।

केरेडारी सीएचसी का हाल जानते डीडीसी

पेटो विद्यालय सचिव ने घटिया कार्य का डीडीसी से किए शिकायत

डीडीसी ने पेटो स्कूल में डीएमएफटी से हो रहे मरम्मती का जांच किए, जांच में लो ग्रेड का कोटा, लोकल ईट लगाया गया मिला। जिसे डीडीसी ने उच्च गुणवत्ता वाले मेटेरियल का उपयोग करने, वा कार्य को दुरुस्त कराने को कहा। वही विद्यालय सचित ने भी संवेदक के द्वारा घटिया कार्य करने का शिकायत डीडीसी से किए। डीडीसी ने सलगा के सायल में मनरेगा के तहत निर्मित टीसीबी के कार्य को देखा वा कार्य संतोष जनक पाया। वापसी के दौरान केरेडारी आंगन बाड़ी केंद्र का भी जांच किए, यहां बच्चों की उपस्थिति देख कर डीडीसी गदगद हुई। रजिस्टर वा स्टॉक पंजी का भी जांच किए। वही आस पास गंदगी देख कर आंगनबाड़ी सुपर वाइजर को डीडीसी ने कड़ी फटकार लगाई। और कार्य को ईमानदारी पूर्वक करने का निर्देश सभी सुपरवाइजर को दिए। केरेडारी सीएचसी का डीडीसी ने जायजा लिया और यहां इलाज कराने पहुंचे लोगो से रू ब रू हुवे। यहां प्रभारी डॉक्टर को नही रहने का शिकायत ग्रामीणों से डीडीसी से किए।

आंगनबाड़ी केन्द्र का जांच करते डीडीसी



डीडीसी ने विद्यालय प्रधाना ध्यापको को भी सुनाई खरी खोटी

जांच के दौरान +2 हाई स्कूल वा मिडिल स्कूल कराली में डीडीसी ने विद्यालय का शौचालय, सीलिंग वा फर्श में गंदगी को देख कर भड़क उठी। दोनो विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश पांडेय वा बिपिन कुमार को साफ सफाई नही करने पर खूब खरी खोटी सुनाए। और कहा की हमारा काम विकास योजनाओं को देना है, आप रखवाली तो कर सकतें है। अपने काम के साथ साथ साफ सफाई पर भी ध्यान दें। स्कूल का शौचालय का प्रत्येक दिन साफ सफाई कराएं।

मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस सुलोचना मीना, बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा, सीओ राकेश तिवारी, बीपीओ सुमन कुमार समेत प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *