सोनू पांडेय / टाटीझरिया
टाटीझरिया। टाटी झरिया प्रखंड के होलंग हाई स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख संतोष मंडल, बीडीओ शाईनी तिग्गा, बिस सूत्री अध्यक्ष रवि सिंह, मुखिया सुरेश यादव, योधी प्रसाद यादव ने फुटबॉल को किक मारकर किया।
इस प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय बेडम, +2 उच्च विद्यालय धरमपुर, +2 उच्च विद्यालय झरपो, उच्च विद्यालय खैरा, और उच्च विद्यालय टाटीझरिया के बच्चे शामिल हुए। फाइनल मैच +2 उच्च विद्यालय धर्मपुर बनाम उच्च विद्यालय बेड़म के बच्चों के बीच खेला गया। जिसमे दोनों टीमे एक एक गोल कर बराबर रही इसके बाद पेनाल्टी शुट आउट में के मुकाबले में धरमपुर की टीम बेड़म की टीम को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। मैच रेफरी शिक्षक कमलाकांत प्रसाद और महेंद्र इंदीवर ने निभाया। प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया। मौके पर परमेश्वर प्रसाद यादव, राजकुमार सिन्हा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








