बरकट्ठा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से सेवानिवृत एएनएम सुधा कुमारी के सम्मान में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चिकित्सा प्रभारी डॉ रत्ना रानी, पूर्व चिकित्सा प्रभारी डॉ रजनी कांत, डॉ निशांत बैक, डॉ मो0 इम्तियाज शामिल थे। इस दौरान लोगों ने उपहार देकर सम्मानित करते हुए विदाई दी। सेवानिवृत सुधा कुमारी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवा के रूप में हमेशा मैंने निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वहन किया। क्षेत्र की जनता से मुझे अपार प्रेम हर समय मिलता रहा। आज जो सम्मान दिया जा रहा है उसे आजीवन याद रखूंगी। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्ना रानी ने कहा कि सेवा में आना-जाना एक प्रक्रिया है। इससे हर व्यक्ति को समय पर गुजरना है। सुधा देवी एक ऊर्जावान महिला रही है। इनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा। इनके सेवाकाल में अपने क्षेत्र के हर छोटी से छोटी गतिविधि पर ध्यान रखते हुए कार्यों को काफी तत्परता और जिम्मेदारी से निभाया है। मौके पर महेश यादव, सहिया लक्ष्मी कुमारी, काजल देवी, रेणु देवी, पार्वती देवी, सोनाली देवी, शेरा खातून समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





