बरकट्ठा में गजराज के आगमन से ग्रामीणों में दहशत, फसलों को किया नुकसान

बरकट्ठा :- प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर गजराजों की आगमन होने से लोगों में दहशत है। बीते रात बरकट्ठा थाना के समीप से गुजरते हुए हाथियों ने चौकीदार मुन्नीलाल के खेत में लगे गेहूं का फसल को नष्ट कर दिया। वहीं सिंचाई के लिए लगाए गए पम्प सेट को उखाड़ दिया। शुक्रवार सुबह हाथी बरकट्ठा डाकडीह के खंभारी नदी में स्थित थे। खबर सुनते ही वन विभाग और बरकट्ठा प्रशासन के साथ साथ आसपास के लोग भी हाथियों को भगाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। वहीं वनरक्षी देवचंद महतो ने बताया कि अपने झुंड से तीन हाथी बिछड़ कर अलग हो गया है। किसी जान माल की क्षति नहीं पहुंचे इसलिए वन विभाग हाथियों पर नजर जमाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाथियों को जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। विदित हो बीते वर्ष भी हाथियों ने प्रखंड क्षेत्र में लोगों को काफी क्षति पहुंचाई थी। वहीं हाथियों के आगमन से लोगों में दहशत देखी जा रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *