मुखिया ने सामाजिक कार्य में लगाई निजी वाहन

बरकट्ठा: आप कई मुखिया से नाराज भी होंगे और खुश भी? यह भी देखा होगा की चुनावी घोषणा भी भूल जाते है। लेकिन यह भी आपने कई मुखिया को देखें होंगे की जनता के दिल में जगह बनाने के लिए दिन हो रात हर समय सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहते भी हैं। बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम चेचकप्पी की मुखिया रीता देवी और इनके पति डेगलाल साव ने अपनी पंचायत में एक अलग ही पहचान बनाई है। हर समय सेवा देने के लिए तत्पर रहती है। सभी प्रकार की सरकारी सुविधा लोगों तक पंहुचाती है। खास बात यह अपनी बोलेरो को सामाजिक कार्य में लगा दी। इन्होंने चुनीवी घोषणा में कहा था कि चुनाव जीतने पर क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हर वक्त तत्पर रहूंगी। चेचकपी की जनता को कभी बेबस होने नहीं दूंगी। चुनाव जीतने के बाद अपने घोषणा को मुखिया रीता देवी ने साबित करने का प्रयास किया है। उन्होंने अपने निजी बोलरो वाहन को सामाजिक कार्य में लगा रखा है। विदित हो कि बीते गुरुवार की देर संध्या केवालू मोड़ पर दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। इसकी जानकारी मुखिया पति डेगलाल साव को मिलते ही उन्होंने अपने वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरकट्ठा पहुंचाया। घायलों में महेंद्र टुडू (27) पिता सोहन टुडू, परमेश्वर मांझी (37) पिता फेलीलाल मांझी, रूपलाल मांझी (50) पिता सीताराम मांझी तीनों खरियों निवासी तथा बासुदेव सिंह (28) पिता दुर्गा सिंह सोंढा निवासी थे। जहां चिकित्सकों ने साधारण चोटिल तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दी ।वहीं रूपलाल मांझी जिनका पैर फ्रैक्चर कर चुका था ,को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा जिसे डेगलाल साव ने अपने वाहन से पहुंचाया ।इस कार्य से ग्रामीणों ने मुखिया को साधुवाद दी। इस बाबत मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की कई बार 108 एंबुलेंस सेवा नंबर पर डायल की परंतु कॉल लग नहीं पाई।पहले भी कई बार 108 नंबर पर डायल किया है लेकिन सेवा नहीं मिली थी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस सेवा को बेहतर करने के लिए आग्रह किया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *