साइक्लोन मिचौंग से मौसम बदला, तापमान में आई गिरावट बढ़ी ठंड जन जीवन अस्त व्यस्त

केरेडारी। साइक्लोन मिचौंग का असर केरेडारी प्रखंड में भी रहा। मिचौंग के कारण केरेडारी में दो दिनों से लगातार रूक रूक कर बारिश हुई। अचानक हुवे बारिश से केरेडारी प्रखंड में पुर जोर ठंड पड़ने लगी हैं। ठंड बढ़ने से लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। लोग घरो में दिन भर दुबके रहते हैं। बढ़ते ठंड में आलाव ही लोगो का सहारा हैं। घर पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। साइक्लोन के रिमझिम बारिस के कारण आसमान में दिनभर घना बादल छाया रहा।

चौंक चौराहों में नही अलाव की व्यवस्था, ठंड से लोग परेशान

बारिश से तापमान में गिरावट आई हैं। जिससे केरेडारी में ठंड बढ़ गई हैं। बढ़ते ठंड को लेकर केरेडारी के चौंक चौराहों में स्थानीय प्रशासन के द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किया गया हैं। लोग निजी तौर पर सुविधा अनुसार अलाव जला कर अपना ठंड मिटा रहे हैं।

ठंड के लिए 3373 गरीबों को मिलेगा कंबल

ठंड से बचने के लिए राज्य सरकार के द्वारा केरेडारी में 3373 कंबल मुहैया कराया गया हैं। केरेडारी बीडीओ ने बताया कि फिलहाल 3373 कंबल सरकार के द्वारा केरेडारी को मिला हैं। जिसे केरेडारी में 16 पंचायत के मुखियाओं को कंबल दे दिया गया हैं। कई पंचायतों में गरीब परिवारों के बीच कंबल का वितरण शुरू किया गया हैं। बीडीओ ने बढ़ते ठंड में लोगो को सजग रहने का अपील किए।

फसलें हुई बर्बाद किसान परेशान:- साइक्लोन मिचौंग ने किसानों को काफी परेशान किया। एक ओर पक कर तैयार धान के फसल पानी से भींग गए। जिससे किसानो की परेशानी बढ़ गई हैं। धान के फसल भीगने से किसान परेशान हैं। वहीं दूसरे ओर अरहर, मूंग, सरसों, आलू के लिए बारिश वरदान साबित हुवा हैं। खेतों में पानी डालने की समस्या से जूझ रहे किसानो में खुशी का लहर हैं।

किचड़ में तब्दील हुवा सड़कें साइक्लोन के बारिस ने जहां ठंड बढ़ाई वहीं केरेडारी प्रखंड के कई सड़को के गुणवत्ता का पोल खोल दिया हैं। केरेडारी मुख्य मार्ग बेल चौक से इंग्लिश मीडियम स्कूल तक की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया हैं। वही केरेडारी मुख्य चौक पर बना सड़क में पानी जमा हुवा हैं। पानी निकासी के मार्ग पर ग्रामीणो ने अवैध कब्जा कर दुकान लगा कर रखें हैं। जिसे कोई देखने वाला नही हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *