केरेडारी के चट्टीबारीयातु में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के चट्टीबारीयातु पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ अमित कुमार, सीओ राम रतन वर्णवाल, जिप सदस्य गीता देवी, मुखिया झर्रीलाल महतो के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में अंचल, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, आवास, नल जल योजना समेत अन्य विभाग का अलग अलग स्टॉल लगाए गए थें।

परिसंपति का वितरण करते लोग

शिविर में ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन 24, विधवा पेंशन 5, विकलांग पेंशन 3, राशन कार्ड 7, जाति प्रमाण पत्र 4, आय प्रमाण पत्र 7, लगान रशीद 3, भूमि प्रतिवेदन 1, आधार कार्ड 20, सावित्री बाई फुले आशीर्वाद योजना 61, अबुआ आवास 270 आवेदन, रोजगार सृजन हेतु 15 आवेदन जमा किया गया। शिवर में मनरेगा मजदूरों के बीच 32 जॉब कार्ड, 100 धोती साड़ी, 156 कंबल का वितरण किया गया। इसके अलावे जेएसएलपीएस के दो महिला समूहों के बीच रोजगार में वृद्धि को लेकर सीसीएल लोन का वितरण किया गया।

मौके पर बीपीओ सुमन कुमार, पंचायत समिति सदस्य अनिता देवी, एमओ उमा शंकर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, महेंद्र रजक, अफजल हुसैन, महेश, अनिल माली, चंद्रिका रजक समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *