सरप्लस शिक्षकों की सूची में त्रुटियों में सुधार करने को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक से किए मुलाकात

केरेडारी। सरप्लस शिक्षकों की सूची में भारी त्रुटि को लेकर उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अनिल राणा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक हजारीबाग से मिला। और जिला शिक्षक अधिक्षक को त्रुटि के संबंध में जानकारी दिए। श्री राणा ने बताया कि मध्य विद्यालय पाण्डेयबारा में कुल छात्र छात्राओं की संख्या चार सौ दस है। शिक्षकों की संख्या सात है। फिर भी दो शिक्षक को सरप्लस दिखाया गया है। मध्य विद्यालय सिंदूर में दो सौ ,54 बच्चों में पाँच शिक्षक हैं फिर भी तीन शिक्षक को सरप्लस दिखाया गया है। मध्य विद्यालय कराली में दो सौ छिहत्तर बच्चों में आठ शिक्षक हैं। यहां भी चार शिक्षकों को सरप्लस दिखाया गया है। कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी में तीन सौ चौवन बच्चों में एक शिक्षक हैं। यहां भी दो शिक्षकों को सरप्लस दिखाया गया है।

मध्य विद्यालय में उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए तीन स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक पद सृजित किए गए हैं।लगभग सभी मध्य विद्यालयों में उच्च प्राथमिक कक्षाओं में एक सौ से अधिक बच्चे रहने के बाद भी स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को सरप्लस दिखाया गया है। डी एस ई हजारीबाग ने भी जारी सूची में त्रुटि को स्वीकार किया। किंतु अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया है।

प्रतिनिधमंडल में जिला सचिव दीपक राणा,ज्योत्सना रंजन,मृत्युंजय कुमार,अख्तरी खातून,अर्जुन दास, पुष्पा कुमारी,बिंदुलता,रजनी कुमारी,स्वेता सिंह भीमलाल प्रसाद आदि दर्जनों शिक्षक शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *