केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना क्षेत्र में संस्कृति महिला समिति के आयोजित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के बीच सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। चट्टीबारियातु पंचायत भावन में कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण प्राप्त 51 महिलाओं के बीच सीबी परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन (सीजीएम) ने प्रमाण पत्र वा सिलाई मशीन का वितरण किए।
श्री जैन ने कहा की प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वावलंबन बनेगी। रोजगार सृजन का यह एक विकल्प भी है। श्री जैन ने खुशी जाहिर करते हुए यह भी कहा की मुझे जितना खुशी यहां कोयला निकालने में होती है ठीक वैसा ही खुशी मैं आज इन प्रशिक्षित महिलाएं की चेहरा में देख पा रहा हूं। अनिमेष जैन ने परियोजना क्षेत्र की महिलाएं को लिए पेंटिंग, सिंगिंग खेल, कूद के क्षेत्र में अथवा घरेलू चीजें अंचार, पापड़ आदि बनाने के क्षेत्र में भी सहयोग करने की बात कहे। संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा रेखा जैन ने कहा कि स्वालंबन होने से महिलाएं अपने परिवार के पालन-पोषण में आर्थिक रूप से भी सहायता कर सकती है।
मौके पर एनटीपीसी के एजीएम वासिफ अहमद, सीनियर इंजीनियर नवीन कुमार, मुखिया झरीलाल महतो, पसस अनिता देवी, उपमुखिया नेहा कुमारी, अनिल माली समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








