सूरज कुमार / महुआडांड़
महुआडांड़। महुआ डांड प्रखंड मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी में बसे गांव राज डंडा में पोल गिर जाने से 5 दिनों से बिजली गुल है। बिजली गुल रहने से राजडंडा गांव में तकरीबन ढाई सौ घर के लोग अंधेरे में रहने को विवश है। वहां पर लोगों को बिजली से जुड़े कई काम नहीं हो पा रहा हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को महुआडांड़ आना पड़ रहा हैं। लोगो को मोबाइल चार्ज भी पैसे दे कर कराना पड़ रहा है। ग्रामीण मुकुंद कुमार ,नागेश्वर उरांव, अखिलेश कुमार, राजू कुमार, पप्पू सोनी जल्द ही गांव में बिजली बहाल करने का मांग किए है।
इस संबंध में बिजली मिस्त्री ने बताया की बिजली का खंभा टूट गया है। जल्द ही नया खंभा को बदल कर बिजली चालू किया जायेगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 330








