केरेडारी (हजारीबाग)। हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी के द्वारा बुधवार को केरेडारी मुख्यालय हल्ला बोल कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू कार्यकर्ताओं ने केरेडारी मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को बुलंद किए। सभा को संबोधित करते हुए आजसू केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी ने कहा कि हेमंत कार्यकाल में राज्य भर में भ्रष्टाचार व्याप्त है। भय–भूख, लूट मार, दिनदहाड़े हत्याएं और अनेकों गैर संवैधानिक कार्य हो रहे है। विकास के नाम पर ग्रामीणों का शोषण हो रहा है। बड़कागाँवा केरेडारी में मनरेगा योजना के एक एक कुंआ, डोभा, शेड में 20 से 25 हजार की वसूली हो रहा है। आंबेडकर आवास के लिए भी लोग ग्राहक खोजते है।

योजना में स्वीकृति से लेकर अंतिम भुगतान तक सभी का कमीशन सेट है। सीओ कार्यालय में बिना पैसा के मोटेशन नही होता, आय जाति आवासीय प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा वसूला जाता है। चुनावी घोषणा करके सत्ता हासिल करने वाली झूठी सरकार लोगों को धोखा दे रही है। साथ ही यहां के विधायक को भी केरेडारी वा बड़कागांव के लोगो की कोई चिंता नहीं है। भ्रष्ट कर्मियों को आजसू पार्टी सबक सिखायेगी। कार्यकर्ता कार्यालय में जाकर आम जनता का काम बैठकर कराएंगे। काम नही करने पर पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
राज्य में शिबू सोरेन के परिवार ने शासन किया, फिरभी विकाश अधूरा- विकास राणा
जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि झारखंड गठन के बाद से झामुमो तथा यूपीए की सरकार ने झारखंडीयो को अपने लाभ के लिए उपयोग किया है। सबसे अधिक शिबू सोरेन के परिवार ने राज्य में शासन किया। फिर भी झारखंड का उचित विकास नहीं हो सका। लोग आज भी बेरोजगार है रोजगार के लिए दर-दर भटकते फिर रहे हैं। और हेमन्त सरकार अपने सुखमय जीवन में मशगूल है। सभा को केंद्रीय सदस्य पंकज साहा, विजय वर्मा, जिला प्रवक्ता रविशंकर जायसवाल, प्रखंड सचिव मोहन महतो, बिनोद सिंह विधायक, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो, लीलाधन साव, महिला प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, तुलेश्वर राम, नागेश्वर तूरी, प्रमोद कुशवाहा, पंसस देवनारायण महतो ने संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल के नाम कार्यकताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो तथा जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा ने किया।
आजसू का दामन थामा – कार्यक्रम में सिकेंद्र कुमार, असलम अंसारी, बाल्मिकी कुमार,सौरभ कुमार,नकुल साव,विजय कुमार,विकाश कुमार,सौरभ कुमार, उपेंद्र कुमार, नईम अंसारी,जुनैद खान, रविंद्र कुमार सहित दर्जनों आजसू में शामिल हुवे। श्री चौधरी ने सभी को माला वा पट्टा पहनाकर स्वागत किए।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, सचिव मोहन महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा, केंद्रीय सदस्य पंकज साहा, संदीप कुशवाह, उपाध्यक्ष झार्रीलाल महतो, बिनोद महतो, नरेश महतो, देवनारायण राणा, कंचन यादव, उप मुखिया कैलाश महतो, कोलेश्वर यादव, कासिम मियां समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








