दहेज को लेकर ससुराल वालों ने किया बहू की हत्या, मामला दर्ज

रांची। झारखंड में एक और बेटी दहेज के बेदी की बलि चढ़ी। मामला रांची के जगरनाथ पुर थाना क्षेत्र के उपर हटिया की हैं। यहां ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपया, जेवरात, कार के मांग को लेकर बहु सृष्टि कुमारी (पति सुभाष कुमार उर्फ छोटू) को मार पीट कर हत्या कर दिया। और शव को रांची के गुरु नानक हॉस्पिटल में छोड़ कर भाग गए। घटना 31 जुलाई की है। 

घटना की जानकारी अगुआ चुटिया निवासी मुकेश कुमार ने फोन के माध्यम से सृष्टि के परिजनों को दिया। और बेटी शव ले जाने का धमकी दिया। सूचना पर परिजन रांची पहुंच कर लावारिस हालत में सृष्टि का शव गुरु नानक हॉस्पिटल में देखा। परिजनों ने शव को लेकर हिंदू रीति रिवाज के साथ दाह संस्कार कराया। पुत्री के हत्या के मामले में केरेडारी के गर्रीकला निवासी लक्ष्मीकांत महतो ने जगन्नाथपुर थाना में पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि 13 मार्च 2023 को सृष्टि का विवाह उपर हटिया के शुभास कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुवा था। शादी के दौरान सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया गया। शादी के कुछ महीने बाद ससुराल वाले बेटी को पैसा और कार मांगने कहते थे, जिसको लेकर लगातार प्रताड़ित करते रहते थे। 31 जुलाई को पुत्री को मार पीट कर हत्या कर दिया।

पुत्री को हत्या के मामले में लक्ष्मीकांत कुमार ने दमाद सुभाष कुमार, सास सरस्वती देवी, ससुर विशेश्वर कुमार महतो, गोतनी राधा देवी पति चंद्रदेव कुमार, भैसुर चंद्रदेव कुमार, अगुवा मुकेश कुमार पिता जगन्नाथ महतो, ननद सुनीता देवी, सुधा देवी, नंदोई मनोज कुमार, मनीष कुमार को आरोपी बनाया गया है। साथ ही आरोपियों के द्वारा हत्या का शिकायत नहीं करने को लेकर एक कार जेएच 01 डीओ 5433 से पहुंच कर धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में 350/ 23 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमे उक्त लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *