केरेडारी (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के केरेडारी निवासी भिखारी साव पिता स्व छेकन साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भिखारी साव पर केरेडारी थाना कांड संख्या 67/20 धारा- 18बी/22/23 एनडीपीएस एक्ट का नाम जद आरोपी है। जिस पर नशीले पदार्थो का तस्करी करने का आरोप है। जो काफी दिनों से फरार चल रहा था।
केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गोडविन केरकेट्टा ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर केरेडारी पुलिस ने भिखारी साव के घर से गिरफ्तार किया गया है। भिखारी साव पर कुर्की जब्ती का वारंट था। जो कई दिनों से फरार चल रहा था।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 447








