संत इग्नेशियस लोयोला के पुण्यतिथि पर संत जेवियर्स महाविद्यालय में मनाया गया लोयोला डे’

सूरज कुमार /महुआडांड़

महुआडांड़। सोसाइटी ऑफ जीजस के संस्थापक संत इग्नेशियस लोयोला के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में ‘ लोयोला डे’ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत लोयोला के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में लोगो ने सामूहिक प्रार्थना किए।

प्राचार्य फादर डॉ.एम के जोस ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की सामूहिकता के भावना से ही किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जीवन में सुख – दुःख तो आते ही हैं, लेकिन हमें ईश्वर पर विश्वास करते हुए सतत रूप से प्रयास करते रहना चाहिए।प्रेम ही मानव जीवन का सार है। हमारे संस्था का मुख्य उद्देश्य शोषण मुक्त, समता आधारित समाज का निर्माण करना है। इस उद्देश्य को शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त कर सकते हैं। सोसाइटी ऑफ जीजस’ का स्थापना 1541 ई. को संत इग्नेशियस लोयोला के द्वारा किया गया था। यह सोसाइटी मनुष्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिकता का प्रसार करने का काम करती है। भारत समेत 96 देशों में इस संस्था के सैकड़ो स्कूल, कॉलेज, समाज और मानव सेवा के कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

मौके पर रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षक, कर्मचरी और विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने झारखण्डी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय मन मोहक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए। जिसमें भारत की सतरंगी भाषा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर संत लोयोला के जीवन, दर्शन और विचारों को नाट्य मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन और संचालन के लिए फादर डॉ समीर टोप्पो ने महाविद्यालय के प्राचार्य, कल्चरल कमिटी, सभी शिक्षकों, कर्मचारीयों और विद्यार्थियों को हृदय से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिस्टर कैसलिन जुलियट, डॉ. राजीप तिर्की, प्रो जफर इकबाल, जॉन बिनोद, डॉ. प्यारी कुजूर, रोज एलिश, रीमा रेणु, जेन मरियम, रोजी तिर्की, सुबोध मिंज, सुरभी सिंहा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंजू तिग्गा, सुमित टोप्पो, प्रियंका कच्छप और अनुज लकड़ा ने किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *