समारोह आयोजित कर वन कर्मियों ने सेवानिवृत्त रेंजर वृन्दा पांडेय को दिए विदाई

सूरज कुमार/ महुआडांड़

महुआडांड। महुआडांड थाना परिसर में गुरूवार को विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त रेंजर वृन्दा पांडेय को विदाई दिया गया। वन क्षेत्र के कर्मियों वा अधिकारियों ने सेवानिवृत्त रेंजर वृन्दा पांडेय को गुदस्ता, शॉल वा उपहार देकर विदाई दिए। पलामू दक्षिणी प्रमण्डल डालटनगंज के निदेशक कुमार आशुतोष ने कहा कि सेवानिवृत्त रेंजर वृन्दा पांडेय प्रशासनिक दक्षता में कुशल और निजी जीवन में सरल है। इनके कार्यकाल में क्षेत्र का विकास का हुआ। डीएफओ कुमार आशीष ने कहा कि रेंजर वृन्दा पांडेय शांतिप्रिय एवं मृद्दुभाषी व्यक्ति हैं। ये हमेशा सिनियर अधिकारी के निर्देश का पालन किए वा जूनियर स्टाफ को साथ लेकर चले। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त रेंजर वृन्दा पांडेय ने भावुक होते हुवे सहयोगियों वा ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। इन्होंने बताया की महुआडांड़ में काफी अच्छा है, यहां के लोग काफी सहयोगी है। 36 वर्ष के कार्यकाल ईमानदारी से व्यतीत किया। सेवानिवृत्ति के समय अधिकारियों, साथियों व लोगों का खूब प्यार मिला।

विदाई समारोह का संचालन पंकज पाठक ने किया। मौके पर जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, गारू पश्चिमी रेंजर तरूण कुमार सिंह, गारू पूर्वी के रेंजर उमेश कुमार दुबे, वनपाल अजय टोप्पो, सूर्या हाॅस्पीटल के निदेशक डॉ ए. के. शाह, सीताराम प्रसाद, कांग्रेस के युवा नेता अजीत पाल कुजूर, मनीष सिंह, चटकपुर मुखिया रेखा नगेसिया, उपमुखिया सतीश कुमार, यूको विकास समिति लोध के अध्यक्ष रामदयाल राम, समाजसेवी अर्जुन सिंह, पूर्व जिप सदस्य इग्नासिया गिद्ध, कांग्रेस नेता रामनरेश ठाकुर, समाजसेवी आलोक कुमार सिंह, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *