2 साल से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर शिकायत के बावजूद विभाग ने नही बदला ग्रामीणों में आक्रोश

रंजीत कुमार यादव

कुंदा (चतरा)। प्रखंड के सरजामातु गांव में लगा ट्रांसफार्मर पिछले दो साल से खराब पड़ा हुआ है। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दो साल पूर्व में ही जल गया परंतु विभागीय उदासीनता के कारण आज तक नही बदला गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण यहां के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है। दो सालो में भी बिजली ट्रांसफार्मर नही बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या बरकरार है। जिससे लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया। गांव लगभग सौ घर की आबादी है। ग्रामीण बताते हैं कि बरसात के दिनों में गांव में बिजली नही रहने से विषैले साँप, जीव जंतु का डर सताते रहता है। बच्चों का पढ़ाई भी बाधित हो जाता है। बिजली ने अभाव में बच्चे रात में पढ़ाई नहीं कर पाते है।

ग्रामीण सुरेश यादव, अवधेश कुमार, बशनती देवी, संजय यादव, बिमलेश यादव एंव दर्जनों ग्रामीणों ने बताया की बिजली विभाग को आवेदन देते देते थक गए, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुवा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर विभाग ट्रांसफार्मर नही बदला तो कुंदा बिजली ऑफिस में सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेगें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *