बड़कागांव। एनटीपीसी चट्टीबारियातू कोल माइंस के एमडीओ रित्विक कंपनी हैदराबाद के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शरद कुमार के वाहन चालक अमरेंद्र पांडे के ब्यान पर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया। थाना कांड संख्या 156/ धारा 302, 307, 353, 27 आर्म्स एक्ट के तहत तीन अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज की गई है। मामला दर्ज कर हजारीबाग पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी की टीम गठित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
पुलिस अनुमंडल अधिकारी श्री सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग 6 टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है। कई टीम राज्य के बाहर भी जांच के लिए निकल चुकी है। इस संबंध में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है एवं कई जांच टीम राज्य के बाहर भी जांच में गई है।
ज्ञात हो कि 9 मई को बड़कागांव- हजारीबाग पथ के पकरी बरवाडीह-हेठगढ़ा के समीप जर्जर सड़क में बने गड्ढे के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा रित्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर शरद कुमार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि अंगरक्षक राजेंद्र प्रसाद घायल हो गया था। इधर इस घटना को लेकर एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ए वी आर रेड्डी खनन क्षेत्र एवं सिकरी साइड कार्यालय पहुंचकर घटनाक्रम की जायजा लिए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








