अरुण यादव
केरेड़ारी(हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी सीबी कोल में कोयला उत्खनन कर रही रित्विक कंपनी के एवीपी शरद कुमार के दिन दहाड़े हत्या से रित्विक कर्मीयों में दहशत का माहौल हैं। घटना के दूसरे दिन हैदराबाद के रित्विक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कई कर्मी चट्टी बरियातु स्थित कार्यालय नही पहुंचे। कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा, गिने चुने स्थानीय कामगार वा निजी सुरक्षा कर्मी नजर आए। रित्विक कंपनी में कार्यरत स्थानीय कामगारों के देख रेख में सीबी कोल परियोजना में कोयला खुदाई का कार्य चालू रहा।
रित्विक कंपनी के कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाया गया
रित्विक कंपनी के एवीपी शरद कुमार के हत्या के उपरांत चट्टी बरियातु स्थित रित्विक कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया। पुलिस जवान कार्यालय में तैनात दिखे। वही रित्विक कंपनी के प्राइवेट गार्ड कार्य करते नजर आए। बुधवार को कंपनी के कार्यालय के गेट बंद रहा। लोगो को आने जाने में मनाही था। घटना से पूर्व रित्विक कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था दो प्राइवेट गार्डों पर था। जो बारी बारी से कार्यालय की सुरक्षा में गेट पर रहा करते थे।
क्या कहते है रित्विक कंपनी के कर्मी
रित्विक कंपनी के कर्मियों ने शरद कुमार की हत्या पर दुख जताते हुवे घटना की निंदा किए। कहा की शरद कुमार काफी खुश मिजाज आदमी थे। हर किसी से प्रेम पूर्व बात करते थे। किसी से उनका कोई शिकायत नहीं था। क्षेत्र में काम भी काफी लगन वा मेहनत से करते थे। आगे कर्मियों ने कहा इस घटना से रित्विक कंपनी को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही कंपनी का कार्य भी प्रभावित हुवा है।
सीबी कोल परियोजना से कोयला खनन वा ढुलाई रहा चालू

केरेडारी। रित्विक कंपनी के शरद कुमार के हत्या के बावजूद सीबी कोल परियोजना में खनन वा ढुलाई का कार्य चलता रहा। रित्विक कंपनी में स्थानिय कामगारों के द्वारा कोयला खनन का कार्य जारी रखा। एनटीपीसी सीबी कोल परियोजना से टंडवा पावर प्लांट में तक कोयला ढुलाई के कार्य कर रही प्रमणनमन कंपनी के द्वारा वाहनों से कोयला ढुलाई सुचारू रूप से किया जा रहा है।
कोल परियोजना में रहा चहल पहल, वाहन लगे रहे काम में
सीबी कोल परियोजना के स्टॉक यार्ड, कांटा घर, खनन क्षेत्र में कामगारों वा वाहन चालकों का चलपहल रहा। सभी छोटे बड़े वाहन नियमित समय के अनुसार काम करते दिखे। हालांकि बीते 8 मई के रात्रि अपराधियों के द्वारा वाहन चालकों के साथ मारपीट करने वा धमकी मिलने से सहमे नजर आए।
वाहन चालकों ने भी परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग किया है।
इस मामले में थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा की वाहन चालकों के साथ मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








