बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव मुख्य बाजार से डाडी कला निवासी मोहम्मद नेजामुद्दीन पिता मोहम्मद वसुउद्दीन के मोटर साईकिल के डिक्की से 1,80,000 रुपया अपराधी दिनदहाड़े ले उड़े। घटना बुधवार दोपहर 12:00 बजे की है।मोहम्मद नेजामुद्दीन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अपनी निजी कार्य को लेकर 1,80,000 निकाल कर घर ले जा रहे थे।
इसी दौरान बड़कागांव मुख्य बाजार के ग्रामीण बैंक के समीप मिठाई खरीदने के लिए गाड़ी खड़ा कर होटल में गए थे। इसी दौरान अपराधियों ने गाड़ी का डिक्की तोड़ कर डिक्की में रखे एक लाख 80,000 उड़ा ले गए। मामले को छानबीन में करने पर डिक्की से करते वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
कैमरे में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति जो झोला लेकर डिक्की के पास गया और डिक्की खोल कर पैसा ले भागा। इस मामले में भुक्तभोगी ने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








