टंडवा : प्रखंड अन्तर्गत ग्राम सिसई निवासी नेत्रहीन होने के बावजूद प्रतिभावान सोमेश कुमार पांडेय को आम्रपाली महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने अंगवस्त्र शॉल, बुके और श्रीफल देकर सम्मानित किया। महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि सोमेश की सफलता हर युवाओं के लिए प्रेरणादाई है। सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने इनकी माता के देहान्त कोरोना काल में हो जाने की खबर देते हुए मदद का आग्रह किया। जिसके बाद सीसीएल प्रबंधन के द्वारा कोविड में सीसीएल के तरफ से जिन बच्चों के माता/पिता की मृत्यु हो गई थी उनके आगे की पढ़ाई के लिए सीसीएल सीएसआर कोविड छात्रवृति योजना में सोमेश को जोड़कर लाभ दिलाया गया। छात्रवृति के रुप में मिले आर्थिक सहायता सोमेश की पढ़ाई में काफी उपयोगी साबित हुआ। इस मदद को सोमेश नहीं भूलते बल्कि उस विषम परिस्थिति में सांसद , विधायक, सीसीएल सभी का जो विशेष साथ मिला, उसके लिए सोमेश ने आभार प्रकट किया। बताते चलें कि सोमेश को बचपन से ही आखों की रौशनी नहीं होने के बावयुद अपनी हौसला, लगन और मेहनत से एसएससी की परीक्षा पास कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में जॉब प्राप्त किया है। सोमेश के साथ दृष्टिबाधीता की कठिनाई के अलावे माता, पिता का साया नहीं रहा, इसके बावयुद उसने यह सफलता हासिल की। वर्तमान में सोमेश दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक कर ही रहे हैं इसी बीच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में जॉब भी प्राप्त हो गया है।आम्रपाली महाप्रबंधक ने सोमेश के साथ उनके बड़े भाई सुदर्शन कुमार जो हाथ से दिव्यांग हैं उनका भी उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामना दिया। मौके पर विशेष रूप में टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, प्रवेश कुमार पांडेय, सीएसआर पदाधिकारी मोहसिन रजा, सीसीएल कर्मी सतेन्द्र कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








