राम मय हुवा केरेडारी हरे राम हरे कृष्ण के जय कारे से गूंजा क्षेत्र

केरेडारी। अयोध्या में भगवान श्री राम के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा केरेडारी प्रखंड में त्योहार के रूप में मनाया गया। राम भक्तों ने प्रखंड के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किए। साथ ही अपने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाएं। वही केरेडारी प्रखंड के गर्रीकला, केरेडारी, कंडाबेर, जोरदाग, चट्टीबरियातू, पेटो, सलगा, बेलतू, पतराकला, कराली, हेंदेगिर में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। केरेडारी, ओमे, खपीय में राम भक्तो में शोभा यात्रा निकाल कर डीजे धुन के महिला वा पुरुष एक साथ नाचते गाते हुवे पूरे गांव का भ्रमण किए। जय श्री राम जय श्री कृष्ण के जय कारे से केरेडारी का वातावरण भक्ति मय हो गया हैं।
मौके पर जिप सदस्य अनिता सिंह, उप प्रमुख अमेरिका महतो, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, प्रितम सिंह, पूर्व प्रमुख संजू देवी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, बसंत यादव, मनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *