प्रतापपुर में ट्रैक्टर मालिको ने किया बैठक, प्रखंड स्तरीय कमिटी का किए गठन

प्रकाश कुमार

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत सभी ट्रैक्टर मालिको द्वारा गोमे में एक बैठक किया गया।बैठक की अध्यक्षता संदीप कुमार सोनी ने किया जबकि संचालन सुबोध कुमार दांगी ने की। बैठक में ट्रैक्टर मालिको ने प्रखंड कमिटी का विस्तार करते हुए कमलकिशोर यादव को अध्यक्ष, सुरेंद्र रजक को उपाध्यक्ष, रंजित पासवान को सचिव, अमरेश कुमार को कोषाध्यक्ष, एवं जावेद अहमद को सह सचिव के रूप में मनोनित किया गया। बैठक में कई बिंदुओं पर गहनता से चर्चा किया गया। वही ट्रैक्टर मालिक सुबोध कुमार ने बताया की हमलोग सभी प्रखंड स्तरीय ट्रैक्टर मालिक पिछले एक माह से हड़ताल पर है। उन्होंने बताया की प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत किसी भी नदी से बालू उठाव का कोई टेंडर नही किया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में विकाश कार्य बाधित होती है। और यदि हम ट्रैक्टर मालिको के द्वारा ग्रामीण विकास कार्य हेतु नदी से बालू का उठाव करते है, तो प्रशासन के द्वारा ट्रैक्टर पकड़ लिया जाता है। एवं जुर्माना लगाया जाता है। जिसके आलोक में हमलोग सभी ट्रैक्टर मालिक पिछले एक माह से हड़ताल में है। एवं जबतक वरीय पदाधिकारी के द्वारा नदी का टेंडर नही किया जाता है या कोई अन्य वैध उपाय नहीं किया जाता है। तब तक हमलोग हड़ताल पर रहेंगे। वही बताते चले की ट्रैक्टर से गांव के कई मजदूरों एवं ड्राइवर का जीविकोपार्जन का एक मात्र तरीका हैं। जो की ट्रैक्टर मालिको के हड़ताल में जानें से उनका रोजी रोटी छीन गया है। एवं मजदूर पलायन करने को मजबूर हो रहे है।

वही इस संबध में अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने बताया की प्रखंड में नदी का टेंडर अंचल से नही होता है। इसके लिए वरीय पदाधिकारी से बात करेंगे। बिना टेंडर हुए अगर नदी से बालू का उठाव किया जाता है तो वो गैर कानूनी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *