केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के कस्तुरवा गांधी आवासीय बिधालय केरेडारी का मैट्रीक में शत प्रतिशत बच्चो ने सफलता हासिल कर एक फिर विद्यालय का नाम रोशन किया। यहां विद्यालय से मैट्रिक में 70 बच्चियां परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी बच्चियों ने अच्छे अंक के साथ प्रथम स्थान में रही। प्रतिभा कुमारी पिता सुंदर प्रजापति 441 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रही। वहीं अनिमा कुमारी पिता युगल किशोर महतो 438 अंक, बिंदिया कुमारी पिता गणेश कुमार सोनी 438 अंक, पूजा कुमारी पिता अशेश्वर यादव 434 अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।

बच्चों के सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का लहर है। वार्डेन दिप्पा टोप्पो ने कहा बच्चियों वा शिक्षकों का मेहनत रंग लाया। बच्चियों ने अच्छे अंक के साथ विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। वार्डेन ने बच्चियों के उच्च शिक्षा के लिए उज्जवल भविष्य की कामना किए। आगे कहा कि 2018 से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय केरेडारी का मान बच्चियों ने बढ़ाया है। यहां के बच्चियों ने बीते वर्ष मैट्रिक में राज्य टॉपर रहें थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








