केरेडारी। थाना क्षेत्र के कोले रोहनियां टांड़ निवासी कोयला तस्कर जगन गंझू पिता सहदेव गंझू के घर केरेडारी पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। केरेडारी पुलिस ने थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व इश्तेहार चिपका कर फरार कोयला तस्कर जगन गंझू को न्यायालय में हाजिर होने की बात कहा है। साथ ही थाना प्रभारी ने फरार आरोपी को सूचित करने का निर्देश परिजनों को दिए है।

थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा कि जगन गंझू पर कोयला तस्करी का पांच मामला दर्ज है। 25 मई को केरेडारी थाना कांड संख्या-39/21 धारा- 379/411 भादवी, 33 भारतीय वन अधिनियम एवं 30(ii) कोल माइंस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इस कांड में फरार अभियुक्त जगन गंझू को न्यायालय में हाजिर होने के लिए सूचित किया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 398








