बड़कागांव। भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव मंडल का कार्यसमिति का बैठक बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में किया गया। बैठक कि शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने की वा संचालन महामंत्री नरसिंह प्रसाद एवं इंद्र भूषण के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व उत्कृष्ट विधायक लोकनाथ महतो एवं विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद प्रतिनिधि रामपति राम थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को हर हर मोदी घर घर मोदी का विकास का बारे में जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिए। साथ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा की आगामी 2024 का चुनावी दौरा शुरू हो चुका है। बड़कागांव मंडल के 67 बुथ कमेटी का गठन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के विस्तार कर देश वा प्रदेश में मजबूत का सरकार बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विदेशों में कार्यों का सराहना किया जा रहा है और साथ ही साथ बड़कागांव विधानसभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी का विधायक होना जरूरी है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री नरसिंह प्रसाद एवं इंद्र भूषण, पूर्व वरिष्ठ विधायक लोकनाथ महतो, लोकसभा सांसद प्रतिनिधि रामपति राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवध किशोर यादव, प्रखंड पालक डॉक्टर बालेश्वर महतो, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, राजीव रंजन, शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, धनेश्वर राम, जितनी देवी, अर्जुन पांडे, स्वरूप नारायण, कृष्णा साव पूर्व मुखिया अनीता देवी, सरजू महतो, सीटू लोहार राजकुमार राणा, कालीचरण गुप्ता, वीरेंद्र महतो, समेत दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








