मिसरोल में लगाया गया स्ट्रीट लाइट विगत छह माह से पड़ा है बंद

टंडवा :प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौल पंचायत में डेढ़ वर्ष पूर्व एनटीपीसी के द्वारा लगाया गया स्ट्रीट लाइट विगत छह महीनों से बंद पड़ा है।उल्लेखनीय रहे की टंडवा क्षेत्र में एनटीपीसी के सीएसआर के द्वारा जगह जगह पर स्ट्रीट लाइट लगाया गया है। वही लाइट लगाने का कार्य जिस कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था उसे 5 वर्षों तक लाइट को मेंटेनेंस देना था। लेकिन एनटीपीसी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त कंपनी कभी भी सुध लेने के लिए साइट पर नहीं पहुंचता है ।जिसके कारण जगह जगह पर लगाए गए लाइट अब अपने बदहाली पर केवल नाम मात्र के लिए खड़ा है। अगर आने वाले समय में लाइट का मरम्मत नहीं किया जाता है तो चोर उचक्के भी सोलर और बैटरी पर अपने हाथ को साफ कर सकते हैं। फिलहाल एनटीपीसी के सीएसआर से संबंधित अधिकारी से बात करने के बाद बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर लाइट का मरम्मत कर दिया जाएगा अब देखना है की स्ट्रीट लाइट से उजाला कब तक हो पाता है ।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *