केरेडारी। एनटीपीसी की चट्टीबारियातू कोयला खनन परियोजना से पॉवर प्लांट तक पब्लिक सड़क से हो रही ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया है। साथ लोडिंग के जा रहे वाहनों को रैयतों ने खदेड़ दिया। रैयतों ने कहा कि तुली माइनिंग ट्रांसपोर्ट कंपनी का मनमानी तरीके से वाहनों का परिचालन करता है। साथ रैयतों के साथ कंपनी के द्वारा कोई वार्ता नही नही हुवा। कंपनी जबतक रैयतों के साथ वार्ता नही करती तब तक तुली माइनिंग ट्रांसपोर्ट कंपनी के वाहनों को नहीं चलने दिया जायेगा। रैयतों ने ट्रांसपोर्टिंग के लिए कम्पनी को अपना अलग सड़क बनाने की बात कही।
मौके पर कालो राम, जागेश्वर साव,संजय साव किशोर साव,कुलदीप साव, कन्हैय माली, अखलेश पासवान, रामकुमार साव, दिनेश पासवान, प्रदीप साव समेत कई लोग शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 14