कोडरमा: झुमरी तिलैया में बबलू मोदी की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन हाय हाय, पीड़ित परिवार को न्याय दो, आरोपी की गिरफ्तार की मांग की नारा लगाई गई। कैंडल मार्च मोदी समाज दृष्टि ग्रुप की पहल पर पूर्णिमा टॉकीज से निकाल कर झंडा चौक पर समाप्त किया गया। इस दौरान मोदी समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मामले की सुनवाई के लिए सी आई डी से जांच की मांग की। विदित हो कि चंदवारा प्रखण्ड अंतर्गत पिपराडीह रेलवे स्टेशन परिसर में फल व्यवसाय बबलू मोदी की शव 30 अप्रैलको रेलवे ट्रैक के पास पुलिस ने बरामद किया था। मृतक के पिता रामचंद्र मोदी जयनगर निवासी ने बताया की बबलू मोदी अपनी जीजा घर चंदवारा में किराए के मकान में रह कर पुराना थाना के समीप फल का ठेला लगा कर अपना जीवन आपन कर रहा था जिसे हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया। मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। वही इस कैंडल मार्च में सीताराम मोदी, प्रेमलाल मोदी, नागेंद्र मोदी, अजीत मोदी, महेंद्र मोदी, केदार मोदी, जिला अध्यक्ष रामेश्वर मोदी, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र भाई मोदी, सुषमा सुमन, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन, सूर्यदेव मोदी, चंदन मोदी, विजय मोदी, राजकुमार मोदी, सुमन मोदी समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








