महिला पर जान लेवा हमला करने के आरोप में दो लोगो को केरेडारी पुलिस ने भेजा जेल, पांच लोग फरार

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग निवासी मधु कुमारी को चाकू से हत्या करने का प्रयास करने के मामले में  मामला दर्ज किया गया। पीड़ित के परिजन के आवेदन पर केरेडारी थाना कांड संख्या 87/24 धारा 323, 341, 342, 307, 326, 354, 379, 452, 504, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमे हेमंत कुमार, सागर कुमार, पिता आदित्य साव, मां कविता देवी, दशरथ साव व सिमरिया प्रखंड के बारा गांव निवासी तुलसी साव मनोज साव को नामजद आरोपी बनाया गया हैं। केरेडारी पुलिस ने आदित्य साव, कविता देवी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

बताते चले की 26 मई को उक्त आरोपियों ने पीड़िता मधु कुमारी पर जान लेवा हमला किया था। आरोपियों के द्वारा चाकू से वार करने से महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी समेत कई लोग फरार हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *