छत से एक साथ गिरे मां बेटे, घटना स्थल में ही बच्चे की हुई मौत मां घायल

खाना बनाने के दौरान चक्कर खा कर गिरे मां बेटे, मां का चल रहा हैं इलाज

गावां। गावां थाना क्षेत्र के पटना पंचायत स्थित पुरना डाबर में छत से मां बेटा को गिरने से बेटे की मौत गई। जबकि मां लक्ष्मी देवी घायल हैं। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की हैं।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की लक्ष्मी देवी पति उदय कुमार अपने तीन वर्षीय पुत्र रिशा कुमार के साथ छत पर खाना बना रही थी। अचानक महिला को चक्कर आने पर वे अपने बच्चे समेत छत से गिर गई। जिसमे बच्चे रिशा कुमार की मौत हो गई। महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। महिला के दोनों हाथ व अन्य भाग चोटिल हो गए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *