बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

केरेडारी। केरेडारी कोल माइंस के एमडीओ कंपनी बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के द्वारा बसरिया मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड श्रीनिवास राव, एचआर रामशास्त्री त्यागराजन और विजय तिवारी के द्वारा फीता काट कर वा फूट बॉल में किक मार किया गया।
मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीनिवास राव ने कहा कि यह टर्नामेंट का आयोजन सीएसआर मद से किया गया हैं। जिसका उद्देश्य क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों का बिकास करना है। इसके साथ हीं अन्य कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे क्षेत्र और क्षेत्रवासियों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। टूर्नामेंट में 16 टीमें शामिल हैं। जिसे जर्सी, फुटबॉल, बूट समेत अन्य खेल सामग्री दिया जायेगा।

मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजक मंडली के अध्यक्ष उमेश दास, सचिव नारायण कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमेश्वर कुमार, अमित वर्मा, विनय कुमार, बिनोद वर्मा, राजेश साव, गणेश साव, संजीत कुमार, दिलेश्वर कुमार, बिनोद साव, गोपाल साव, घनश्याम साव, खेमलाल साव, दीपक कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!