पुतला दहन के बाद मंत्री ने वाहन मालिकों के साथ किये बैठक, योगेन्द्र साव ने कहा मालिकों का करेंगे भरपाई


केरेडारी। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पुतला दहन के बाद तुरत बाद पुत्र अंकित राज कृषि फार्म मैदान पहुँचे हाईवा मालिकों के साथ बैठक किया। यहां उन्होंने कहा वाहन मालिकों के नुकसान का भरपाई हम कराएंगे लेकिन एक बार पुतला दहन के पहले हमारे साथ बैठक तो कर लेते। इस बैठक के बाद पंचायत भवन केरेडारी में सदर एसडीओ अशोक कुमार, एसडीपीओ बड़कागांव पवन कुमार, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के उपस्थिति में सभी ट्रांसपोर्टर व हाईवा ऑनर एसोसिएशन के सभी वाहन मालिकों के साथ एक बैठक की गई। जहां पूर्व मंत्री द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि सभी ट्रांसपोर्टरों को अब प्रदूषण के नाम पर प्रति टन बिस रुपया देना होगा, दूसरे राज्य के गाड़ी नही चलेंगे व अगली बैठक 15 अक्टूबर तक रखने की बात कही गयी। इसके बाद एसडीओ व एसडीपीओ के साथ पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ट्रांसपोर्टिंग सड़क 2.2 किलोमीटर दिखाने सतिचिरा-मुंडा टोली, जोरदाग गांव तरफ ले गए। इनके साथ पुलिस इंस्पेक्टर बड़कागांव अनिल कुमार,केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल, केरेडारी थाना प्रभारी अजित कुमार भी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!