बड़कागांव समाजसेवी रंजीत पंडित ने निजी खर्च से कराई जर्जर सड़क की मरम्मत

समाज सेवा पुण्य का कार्य होता है – रंजीत

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

 

बड़कागांव प्रखंड के चंदौल पंचायत अंतर्गत लंबकी तालाब से बचरिया जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई।समाजसेवी रंजीत पंडित ने अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराकर लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया।बताया जाता है, कि यह सड़क लंबे समय से बदहाल थी। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे,जिनमें बारिश का पानी भर जाने के कारण आवागमन काफी कठिन हो गया था। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं तथा स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही थी। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो जाते थे।ग्रामीणों ने इस समस्या से समाजसेवी रंजीत पंडित को अवगत कराया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।लोगों की परेशानी को देखते हुए रंजीत पंडित ने बिना किसी सरकारी सहायता की प्रतीक्षा किए बगैर अपने निजी खर्च से मोरम डालकर सड़क की मरम्मत कराई। सड़क की मरम्मत होने के बाद अब लोगों का आवागमन सुगम हो गया है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने समाजसेवी रंजीत पंडित के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रंजीत पंडित के हौसले को हम सभी ग्रामीण सलाम करते हैं।

उनके इस सराहनीय कार्य से पूरे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिला है।विशेष रूप से स्कूली बच्चों और किसानों को अब आने-जाने में काफी सुविधा होगी।इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि जनहित के कार्यों में समाजसेवी रंजीत पंडित हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।सड़क की मरम्मत से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की।बताते चले की समाजसेवी

रणजीत पंडित लगातार क्षेत्र में सेवा भावना से कार्य कर रहे हैं और कई असहाय लोगों को आर्थिक रूप से मदद भी कर रहे हैं।इन दिनों क्षेत्र में उनके कार्यों के लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *