प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर हत्या कांड में शामिल शूटर ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण

हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टीबरियातू कोल माइंस परियोजना के एमडीओ रित्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर शरद कुमार हत्यारा शूटर फिरोज उर्फ छोटका ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया। शूटर फिरोज उर्फ छोटका ने पुलिस के बढ़ते दबाव में अपराधी ने सरेंडर किया। हत्या कांड के मुख्य शूटर चंदन साव, वारिस उर्फ मूसा अभी भी फरार है। पुलिस फरार शूटरो की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।फिरोज पतरातु थाना क्षेत्र के साकुल गांव का रहनेवाला है।


बताते चले की 9 मई को रित्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या अमन साव के गुर्गों के द्वारा चलते स्कॉर्पियो में गोली मारकर कर दिया था। इस गोली बारी में अंगरक्षक भी घायल हुवे थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *