केरेडारी। टंडवा बड़कागांव मुख्य पथ में स्थित केरेडारी गेट के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे पेड़ में टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो का गति इतना तेज था की पेड़ में टकराते ही वाहन का परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार केरेडारी निवासी मोहन साव वा ड्राइवर पेटो निवासी नीरज कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों वा केरेडारी पुलिस के द्वारा वाहन के गेट को काट कर दोनो को बाहर निकाला गया। हजारीबाग में इलाज के दौरान मोहन साव की मौत हो गई। जबकि मृतक के भगिना पेटो निवासी नीरज कुमार का इलाज रांची में चल रहा है। जहां युवक का हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना 2 जून रात्रि 10 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है की मोहन साव हजारीबाग से नया गाड़ी स्थानीय कंपनी में डालने को लेकर खरीदा था। जिसे लाने को लेकर तीन लोग 2 अप्रैल को हजारीबाग गए थे। शाम 5 बजे शो रूम से मोहन साव को गाड़ी मिला, देर शाम नीरज और मोहन साव वाहन में सवार हो घर के लिए रवाना हुवे। घर आने से एक किलो मीटर पूर्व वाहन अनियंत्रित हो कर किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। और वाहन सवार दोनो लोग बुरी तरह से फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर दोनो घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए केरेडारी सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख कर दोनो को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग में इलाज के दौरान मोहन की मौत हो गई जबकि ड्राइवर नीरज का इलाज रांची में चल रहा है। मोहन साव के मौत से परिजनों वा गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटा वा दो बेटी छोड़ गया है।
शादी की खुशी गम में बदली, 12 जून को करना था बेटी का शादी
मोहन साव के पुत्री का शादी 12 जून को करना था। मोहन साव पुत्री के शादी की तैयारी कर रखा था। घर में मेहमान आने शुरू हो गए थे। अचानक मोहन साव के दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही परिजनों में खुशी का माहौल गम में बदल गया। मृतक के बच्चों वा पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








