चौपारण में शराब कारोबारियों पर चला पुलिस का डंडा, नकली अंग्रेजी शराब प्लांट का भांडा फोड़

चौपारण पुलिस ने एनएच 2 पर गश्ती के दौरान 60 लाख रुपए शराब भरा ट्रक किया जब्त


जब्त ट्रक संख्या पीबी 13 बीएन 0352 से 15960 बोतल विदेशी शराब एवं दो सेट वीवो कंपनी के मोबाइल पुलिस ने बरामद की है


चौपारण। हजारीबाग के चौपारण पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी सफलता हासिल किया है। पुलिस वा उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप अभियान चला कर नेवरी करमा जंगल में अवैध रूप से संचालित देशी एवं नकली अंग्रेजी शराब प्लांट का भांडा फोड़ किए। छापामारी दल ने शराब प्लांट से करीबन 1500 कार्टून शराब को जप्त किया। साथ ही पुलिस ने हजारों खाली बोतल, हजारों विभिन्न कंपनियों के रैपर, ढक्कन तथा केमिकल बरामद किया है। वही इससे पूर्व 3 जून के रात्रि पुलिस ने एनएच 2 पर गश्ती के दौरान शराब से भरा ट्रक को जब्त किया।

जब्त ट्रक संख्या पीबी 13 बीएन 0352 से 15960 बोतल विदेशी शराब एवं दो सेट वीवो कंपनी के मोबाइल पुलिस ने बरामद की है। बरामद शराब का बाजार मूल्य 60 लाख बताया जा रहा है।

जब्त शराब


थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुप्त सूचना मिली की हरियाणा से बिहार होते हुए अवैध विदेशी शराब से भरा ट्रक तस्करी के लिए झारखंड चौपारण के मार्ग से गुजर रहा है। सूचना के बाद एक पुलिस टीम का गठन कर जीटी रोड पर गश्ती शुरू किया गया। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक ट्रक को तेज गति से भगाने लगा। जिसे गश्ती दल ने सरदारपुर के पास ओवरटेक कर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी पर सवार उक्त ट्रक के मालिक अनुज कुमार पिता राजबीर एवं चालक रविन्द्र कुमार पिता दलेल सिंह जिला पानीपथ हरियाणा को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *