प्रकाश कुमार/प्रतापपुर
प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतापपुर हाई स्कूल के मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के मौके पर पूजा समिति के द्वारा दोगोला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के साथ साथ पूजा समिति के अध्यक्ष खेदू यादव, बीडीओ मुरली यादव, सीओ जुल्फिकार अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अधिकारियों ने प्रखंडवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभकामना व बधाई दिया। इससे पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति के अध्यक्ष खेदू यादव तथा कमिटी के अन्य सदस्यों के द्वारा मुख्य अतिथियों में शामिल चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी, थाना प्रभारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








