महुआडांड( लातेहार)। एक कलयुगी पुत्र ने संपति के लालच में अपने सगे पिता को अपराधियों से हत्या करवा दी। मामला का उजागर महुआडांड पुलिस ने डेढ़ महीने बाद हत्या कांड का उद्भेदन करते हुवे, पिता के हत्या के आरोप में पुत्र मनोज लकड़ा समेत अपराधी को जेल भेज दिया। घटना 22 जुलाई की है।
हत्या कांड का उद्भेदन करते हुवे डीएसपी राजेश कुजूर ने कहा कि शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा का बड़ा बेटा मनोज लकड़ा का संपत्ति बंटवारा को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर मनोज अपनी पत्नी के साथ अजय हजारीबाग में रहता था। पुलिस ने कई बिंदुओ पर जांच किया। मृतक शिक्षक का बैंक अकाउंट की छानबीन की तो कई तथ्य सामने आए पुलिस ने पूछताछ करने के लिए क्लेमेंट के पुत्र को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि संपत्ति हड़पने के लिए उसने दो अपराधियों को पैसे देकर अपने पिता की हत्या करवाया। हत्या के लिए महुआडांड के अशोक राम को 120000 रुपए में सुपारी दिया था। एडवांस के रूप में 20000 भी दे दिए थे इसके बाद अशोक राम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर शिक्षक क्लेमेंट लकड़ा की हत्या कर दी। डीएसपी ने कहा कि पिता की हत्या के बाद वह अपने छोटे भाई की हत्या करवाने का योजना बना रहा था पुलिस में तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए हुए हथियार को बरामद कर लिया है इस कांड के उद्वेदन में डीएसपी राजेश कुजूर पुलिस इंस्पेक्टर धर्मदेव पासवान, थाना प्रभारी रतन टुडू, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद जफर अंसारी, अजय दास, संजय रतन समेत पुलिस कर्मी मौजूद थें।
22 जुलाई को हुई थी क्लाइमेट लकड़ा की हत्या
22 जुलाई को महुआडांड थाना क्षेत्र के धवई टोली निवासी क्लाइमेट लकड़ा का लाश उनके घर से थोड़ी ही दूर पर लहूलुहान स्थिति में बरामद किया गया था। उनकी हत्या धारदार हथियार से कर दी गई थी। इस मामले को लेकर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। घटना के उपरांत पुलिस ने पूरे मामले की अनुसंधान के लिए एक टीम का गठन किया गया था।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








