प्रकाश कुमार / प्रतापपुर
पोस्ते की खेती तथा पोस्ते के व्यापार से होने वाले हानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रतापपुर (चतरा)। पोस्ते की खेती नही करने तथा पोस्ते से होने वाले हानियों, दुष्प्रभावों तथा बीमारियों को लेकर शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बामी, देवकुंडी तथा बरहे सहित अन्य गावों में ग्रामीणों को जागरूकता किया गया। जागरूकता अभियान वन क्षेत्र पदाधिकारी बी एन दास एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लव कुमार के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि पोस्ते की खेती करना तथा करवाना गैर कानूनी है। पोस्ते की खेती करने से खेत बंजर हो जाता है। इसके अलावे पोस्ते की खेत में काम करने वाले महिला तथा पुरुष मजदूर गंभीर बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या होती है। इसके अलावे महिलाओं को असमय गर्भपात हो जाता है तथा बांझपन भी हो जाता है। पुरुष मजदूर अनेक गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। पुलिस निरीक्षक ने स्पष्ट रुप से कहा कि जिस पंचायत में पोस्ते की खेती होगी उस पंचायत के मुखिया इसके लिए सीधे जिम्मेवार होंगें। दोनों पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि मुखियों तथा गांवों के ग्रामीणों को अपने अपने पंचायतों एवं गांवों में पोस्ते की खेती करने तथा पोस्ते के अवैध व्यापार में सम्मिलित लोगों की सूचना वन विभाग एवं थाना में देने हेतु जागरूक किए। मौके पर पदाधिकारियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को पोस्ते की खेती नहीं करने से संबंधित शपथ भी दिलाया। पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने ग्रामीणों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पोस्ते की अवैध खेती करने तथा पोस्ते के व्यापार करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
मौके पर एएसआई बीरेंद्र तिवारी,वन कर्मी विवेक कुमार, प्रभारी वनपाल रितेश विश्वकर्मा, रितेश बाखला तथा अमित कुमार नायक सहित अन्य वन कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद थे।
खाद बीज भंडार दुकानों को दिया गया नोटिस
प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत खाद बीज भंडार विक्रेता को प्रतापपुर पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा पोस्ते की खेती करने वालो को चिन्हित करने एवं पोस्ते की खेती करने के उद्देश्य से खाद खरीदने वाले लोगो को खाद नहीं बेचने की चेतावनी देते हुए प्रखंड स्थित श्री राम बीज भंडार, काजल कृषि केंद्र सहित कई दुकानों को नोटिस दिया गया है। जिसमे में लिखा हैं की यदि किसी भी खाद विक्रेता के द्वारा किसी को पोस्ते की खेती करने के उद्देश्य से खाद बेचते पकड़े जाते है या सुचना मिलता है तो उस दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








