गोपदा-लोहरा सड़क पुलिया बहने के एक साल बाद भी नही बना, आने जाने में ग्रामीणों को बढ़ा परेशानी

वोट लेकर भी नही सुनते हैं जनप्रतिनिधि, इस बार सिखाएंगे सबक – मनातू ग्रामीण

2022 में बारिश में ही बह गया था गोपदा-लोहरा मुख्य मार्ग में बना पुलिया वा पहुंच पथ
1 करोड़ से बनाया गया था सड़क वा होम पुलिया

ग्रामीणों ने लगाया संवेदक वा जेई पर घटिया निर्माण कार्य कराने का आरोप


केरेडारी। हजारीबाग जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र केरेडारी प्रखंड के मनातू के लोग एक साल से समय से घर नही पहुंच रहे है। गोपदा-लोहरा मुख्य पथ का पुलिया बहने के कारण लोगो को घर पहुंचने के लिए यहां के लोगो को 15 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता हैं। पुलिया बहने के एक साल बाद भी संवेदक वा कार्य एजेसी आरइओ के द्वारा कोई पहल नहीं किया हैं। ग्रामीणों ने कहा की संवेदक के द्वारा सड़क वा पुलिया का घटिया निर्माण कराया गया था। जिस कारण पुलिया बनते ही बह गया। आरईओ विभाग के अधिकारी भी पुलिया बनाने पर ध्यान नहीं दिए। इस पर जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इस चुनाव में वोट मांगने वालों को सबक सिखाने की बात कहे हैं।

1 करोड़ रुपए की लागत से हुवा योजना का कार्य

मनातु पंचायत के गोपदा-लोहरा में सड़क वा पुलिया का निर्माण कार्य लगभग 1 करोड़ किया गया था। कार्य आरईओ विभाग से संवेदक नारायण साव के द्वारा कराया गया था। कार्य आरईओ जेई सुरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कराया गया। कार्य योजना 2019 में शुरू से शुरू हुवा था। और 2022 में पुलिया बारिश में बह गया। पुलिया बहने से 4500 आबादी का आवा गमन बाधित हैं।
क्या कहते है पूर्व मुखिया द्वारिका गांझू
मनातू पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारिका गांझू ने कहा की सड़क में बहे पुलिया की शिकायत आरईओ विभाग, सांसद, विधायक वा अन्य जनप्रतिनिधियों से किए परंतु आज तक पुलिया बनाने पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर पैदल आना जाना करते हैं। वाहन चलाना भी मुश्किल होता हैं। इन्होंने हजारीबाग उपायुक्त से गोपदा-लोहरा सड़क में पुलिया का निर्माण कराने का मांग किए हैं।


news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *