महुआडांड़। महुआ डांड प्रखंड के नेतरहाट पंचायत के रचांग बटुआ टोली निवासी दिलेश्वर किसान को नेतरहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिलेश्वर को अपने ही पत्नी रनकी देवी उम्र 45 वर्ष को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या के आरोप में जेल भेजा गया है।
इस संबंध में नेतरहाट थाना प्रभारी बंधन भगन ने बताया कि 24 अगस्त 2023 की शाम में दिलेश्वर किसान नशे में धुत अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी रनकी देवी उम्र 45 वर्ष को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया था। इस मामले में नेतरहाट पुलिस ने 24 घंटे में मामले का उद्वभेदन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का आरोपी दिलेश्वर किसान ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 315








