कुंदा वा प्रतापपुर में मोबाइल टावर का अभाव, एक दूसरे से संपर्क करना भी है मुश्किल


रंजीत कुमार यादव


कुंदा। चतरा जिला के अति सुदूर वर्ती क्षेत्र कुंदा वा प्रतापपुर प्रखंड विकास से काफी अछूता है। सड़क, बिजली, पानी के साथ साथ कुंदा वा प्रतापपुर प्रखंड में मोबाइल टॉवर का भी अभाव है। ग्रामीण क्षेत्र में मोबाईल टावर नही रहने के कारण लोगो को एक दूसरे से संपर्क कर पाना भी मुश्किल होता है। मोबाईल नेटवर्क नही होने के कारण ग्रामीणों को समय पर राशन तक नही मिलता। पीडीएस दुकान दार ई पोश मशीन को लेकर भटकते रहते है। इसके आलावा बच्चो को पढ़ाई, आधार कार्ड बनाने, अन्य जरूरी कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सबसे अधिक परेशानी कुंदा प्रखंड के मेडवाडीह, शाहपुर, इचातु, दारी, नवादा, सलगी, प्रतापपुर प्रखंड के बामी, बरहे में रहने वाले लोगो को होती है। 21 वी सदी में भी ग्रामीण का जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी सारे काम नेटवर्क के वजह से पूरा नहीं हो पाता है। यहां के ग्रामीणों मंत्री वा उपायुक्त से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क लगाने का मांग किए हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *