निर्माणाधीन मनरेगा कूप का चाल धंसने से एक मजदूर की मौत, पांच घायल


इचाक( हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के इचाक प्रखंड अंतर्गत भुसाई के पारटांड टोला में निर्माणाधीन मनरेगा कूप धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि पांच मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक मजदूर चंदन कुमार मेहता (उम्र 30 वर्ष ) पिता स्व समर महतो भूसाई का रहने वाला है। वही घायल तालो महतो, उसके दो पुत्र दिलीप मेहता (35 वर्ष)एवम शंभू मेहता (उम्र 30), राजेश कुमार मेहता पिता फागू महतो ( 25 वर्ष) समेत पांच मजदूर घायल है। घायलों का इलाज इचाक सीएचसी में चल रहा है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कूप निर्माण का कार्य चल रहा था। सोमवार को मजदूर कूप बांधने के लिए उतरे थे, इस दौरान मिट्टी का चाल धंस गया जिससे कुआं बांध रहे मजदूर दब गए। ऊपर में काम कर रहे मजदूरों के सहयोग से मिट्टी में दबे मजदूरों को निकाला गया। इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल ले गए।

सूचना मिलते ही इचाक पुलिस एवम चंदवारा के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद एक मजदूर चंदन कुमार मेहता का शव निकला गया। कूप अन्य मजदूरों के दबे होने का अंदेशा है।

घटना की सूचना पर शताब्दी मजूमदार सीओ मनोज कुमार महथा, जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, मुखिया निशु कुमारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार मेहता, 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे वा घटना पर दुख जताया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *